1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: नहीं मान रहा पाकिस्तान, राजौरी सेक्टर में फिर दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप, भारतीय सेना ने की गोलीबारी

VIDEO: नहीं मान रहा पाकिस्तान, राजौरी सेक्टर में फिर दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप, भारतीय सेना ने की गोलीबारी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 13, 2026 09:28 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 10:05 pm IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी के नियंत्रण रेखा के पास आसमान में ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ भी हुई थी। भारतीय सेना की तरफ से गोलीबारी जारी है। देखें वीडियो...

राजौरी में फिर दिखा ड्रोन- India TV Hindi
राजौरी में फिर दिखा ड्रोन Image Source : REPORTER

जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे केरी सेक्टर में बीते 48 घंटों के भीतर दूसरी बार संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ड्रोन की गतिविधि सामने आते ही सीमा पर तैनात अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए उन्हें निशाना बनाने के लिए फायरिंग की।सूत्रों के अनुसार, ड्रोन की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या घुसपैठ की पुष्टि नहीं हुई है।


दूसरी बार दिखाई दिए ड्रोन

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है। बीते 48 घंटे पहले पांच जगहों पर ड्रोन देखे थे जिन में राजौरी, पुंछ, सांबा,नौशहरा के क्षेत्र शामिल हैं। इस से पहले शुरुआती जनवरी से अभी तक कई ड्रोन के मामले आने आए हैं जिन में पाकिस्तान की और से भेजे गए ड्रोन में नशे की खेप और हथियार और विस्फोटक बरामद हो चुके हैं।

देखें वीडियो

आतंकी के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ जारी

इस के साथ लगातार जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के आस पास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर चल रहे हैं जिन में जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना शामिल है। जानकारी के मुताबिक जैश के आतंकी के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ हुई है। कठुआ के बिलावर इलाके में तलाशी और छानबीन अभियान के दौरान हलचल देखकर कुछ गोलियां चलाई गईं। तलाशी और छानबीन अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

दूसरी और आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है हर एक चौक चौराहे पर नजर रखी जा रही है लोगों से पूछताछ की जा रही है।

(जम्मू कश्मीर से राही कपूर की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।