1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने का प्रयास, गोलीबारी में एक शख्स की मौत, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने का प्रयास, गोलीबारी में एक शख्स की मौत, तीन जवान घायल

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 17, 2026 10:42 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 03:03 pm IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस दौरान गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, तीन जवानों के भी घायल होने की खबर सामने आई है।

doda security personnel rifle snatching- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की। इस घटना के बाद गोलीबारी हो गई जिसमें उस शख्स की मौत हो गई है। घटना में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के तीन जवान भी घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस घटना से उसका क्या संबंध है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, एसओजी की टीम को ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की खबर मिली थी। इसके बाद गुरुवार को उनकी टीम भद्रवाह इलाके से करीब 35 किलोमीटर दूर जाइ-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर बैठी हुई थी। करीब रात के 11 बजकर 30 मिनट पर एसओजी की टीम ने एक युवक को रोका। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और उनकी सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की। आपको बता दें कि इससे पहले राजौरी में भी दो संदिग्ध आतंकी देखे जाने की खबर सामने आई थी।

कैसे हुई युवक की मौत?

अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, युवक के साथ हाथापाई के दौरान एसओजी के एक जवान ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इस फायरिंग में युवक को गोली लग गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के सामने आने के बाद चारों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सभी को अच्छे इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। यहां गोली लगने से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया।

CRPF और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती 

इस घटना में मारे गए युवक की पहचान आरिफ हुसैन (उम्र 30 साल) के रूप में की गई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना को लेकर धार्मिक उपदेशक को भी हिरासत में लिया गया है। भद्रवाह शहर में एहतियात के तौर पर CRPF और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही सेना जाइ क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- हिज़्बुल आंतकी इम्तियाज़ अहमद कंडू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, पाकिस्तान भाग जाने का शक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जाकिर गनी, जानें कितना खतरनाक था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।