1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर के डोडा में धमाका, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

जम्मू कश्मीर के डोडा में धमाका, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 11, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 04:10 pm IST

पुलिस ने धमाके के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। धमाका डोडा की जमई मस्जिद के पास हुआ था। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

jammu kashmir Explosion- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में धमाका Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट डोडा में जमई मस्जिद के पास डुमरी मोहल्ले में हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस सिलसिले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के बाद 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने तथा प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पों के बाद जिले तथा आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को पुलिस ने श्रीनगर में हाउस अरेस्ट कर दिया है। आप सांसद सिंह डोडा से विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी और उन पर जन सुरक्षा कानून (पीएसए) लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले थे। इसके बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला संजय सिंह से मिलने गए तो पुलिस ने उन्हें भी रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस ने सर्किट हाउस के गेट बंद कर दिए थे।

अमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह यहां की स्थिति है। यहां एक निर्वाचित सरकार है, लेकिन लगता है कि उपराज्यपाल ही इसे चला रहे हैं। देश को इस स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि सिंह पथराव करने या गोलियां चलाने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति संविधान के दायरे में बात करना चाहता है, लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं है। वह (सिंह) संसद में मेरे मित्र रहे हैं और आप शिष्टाचार मुलाकात भी नहीं करने दे रहे हैं। यह आपकी नहीं, बल्कि उपराज्यपाल की गलती है।’’ दूसरी ओर, सिंह गेट पर चढ़ गए और पुलिसवालों से सवाल किया कि अब्दुल्ला को उनसे क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। सिंह ने सवाल किया, ‘‘वह (पूर्व) सांसद हैं, कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और मैं भी सांसद हूं। क्या समस्या है? क्या अपराध है? आप हमें उनसे क्यों नहीं मिलने दे रहे हैं।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

20 साल पहले हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी हुआ था फरार, J-K पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

डोडा में ‘AAP’ का ये कैसा प्रदर्शन? जाम में फंसी दो साल की बीमार बच्ची की चली गई जान, परिजन करते रहे अपील

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।