1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू में मौसम की वजह से बिगड़े हालात, जिला मजिस्ट्रेट ने दिया बड़ा आदेश, रात के समय आवाजाही पर रोक लगाई

जम्मू में मौसम की वजह से बिगड़े हालात, जिला मजिस्ट्रेट ने दिया बड़ा आदेश, रात के समय आवाजाही पर रोक लगाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 26, 2025 09:52 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 10:06 pm IST

जम्मू में मौसम की वजह से हालात बिगड़ते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में जिला मजिस्ट्रेट ने रात के समय आवाजाही पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि जम्मू में भारी बारिश की वजह से इमारतें जलमग्न हैं और लोग तनाव में हैं।

jammu- India TV Hindi
जम्मू में भारी बारिश के बाद इमारतें हुईं जलमग्न Image Source : PTI

जम्मू: जम्मू में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। डोडा में बादल फटा है और अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड में 8 लोगों की मौत की खबर है। ऐसे में तनावपूर्ण हालात और मौसम को ध्यान में रखते हुए जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने बड़ा आदेश दिया है। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने रात के समय आवाजाही पर रोक लगा दी है।

क्या है पूरा मामला?

जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश मिन्हास (IAS) ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी और हालात को ध्यान में रखते हुए रात के समय आवाजाही पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार, 26 अगस्त 2025 की रात 8 बजे से 27 अगस्त 2025 सुबह 8 बजे तक किसी भी व्यक्ति की रात्रि के समय आवाजाही पर रोक रहेगी। यह रोक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत लगाई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, जबकि अन्य किसी भी व्यक्ति को बिना वैध कारण या सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के आवाजाही की इजाज़त नहीं होगी।  प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जनहित की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड में 8 लोगों की मौत

एक और खबर ये भी है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर स्थित अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड से करीब 8 लोगों की मौत की खबर है और करीब दर्जन भर लोग घायल हैं। इस घटना के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है।

डोडा में बादल फटने से 3 से 4 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण जम्मू के विभिन्न हिस्सों में काफी बुरी स्थिति है। यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस बीच डोडा में बादल फटने के बाद, कई जगहों पर पहाड़ खिसके हैं और 3 से 4 लोगों की मौत की खबर है। (इनपुट: राही कपूर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।