1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 09, 2024 11:31 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 11:47 pm IST

जम्मू कश्मीर में यह कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट है। इससे पहले दो लिस्ट में कांग्रेस 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। अब तक कांग्रेस ने कुल 34 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 19 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रामनगर सीट से मूल राज, रामगढ़ से यशपाल कुंदल, बिश्नाह से नीरज कुंदन और मरह से मुला राम को टिकट दिया गया है। ये चारों उम्मीदवार अनुसूचित जाति के हैं और चारों को आरक्षित सीट पर टिकट मिला है।

Congress Candidate list
Image Source : X/INCSANDESकांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

जम्मू कश्मीर में यह कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट है। इससे पहले दो लिस्ट में कांग्रेस 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। अब तक कांग्रेस ने कुल 34 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस यहां जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। अन्य सीटों पर उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पहली लिस्ट में थे 9 नाम

इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 29 अगस्त को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे, जिसमें से 3 पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद और विकार रसूल वानी को भी शामिल किया गया था।

दूसरी लिस्ट में थे 6 नाम

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कुल छह नाम थे। रियासी से मुमताज खान, श्री माता वैष्णव देवी सीट से भूपेंद्र जमवाल, सेंट्रल शाल्टेंग से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा, रजौरी (एसटी) से इफ्तकार अहमद, थन्नामंडी (एसटी) से शाबिर अहमद खान और सुरनकोटे (एसटी) से मो. शहनवाज चौधरी को टिकट दिया है।

10 साल बाद हो रहे चुनाव

बता दें कि जम्मू कश्मीर में 370 खत्म होने के साथ ही 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और तीसरा 1 अक्टूबर को होगा। वहीं, रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे, जो पहले 4 अक्टूबर को आने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे बदलकर 8 अक्टूबर कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।