1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भूकंप के झटकों से हिल गया ये प्रदेश, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिल गया ये प्रदेश, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Published : Aug 20, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 05:10 pm IST

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा मे बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैें कि रिक्टर स्केल पर कितनी रही इस भूकंप की तीव्रता।

jammu kashmir doda earthquake- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भूकंप की घटनाओं ने लोगों को खौफ से भर दिया है। म्यांमार समेत कई जगहों पर आए भूकंप में हजारों लोगों की मौत भी हुई है। हाल के दिनों में भारत के भी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में लगातार भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। ये भूकंप प्रदेश के डोडा जिले में आया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया है कि इस भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- "अचानक बम फटने जैसी आवाज़ आई और फिर... ", किश्तवाड़ के पीड़ितों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर

किश्तवाड़ के चिशोती गांव में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी, अब तक 60 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने सीएम, एलजी से की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।