Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. CRPF कैंप में घुस गया तेंदुआ, जवान को काटकर किया घायल, देखें डराने वाला Video

CRPF कैंप में घुस गया तेंदुआ, जवान को काटकर किया घायल, देखें डराने वाला Video

Reported By : Manzoor Mir Edited By : Subhash Kumar Published : Dec 24, 2025 01:47 pm IST, Updated : Dec 24, 2025 01:59 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तेंदुए ने CRPF कैंप में घुस कर जवान को घायल कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

Anantnag Leopard entered CRPF camp - India TV Hindi
Image Source : REPORTER CRPF कैंप में घुसा तेंदुआ।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां एक तेंदुआ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप में घुस गया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने यहां एक जवान को घायल भी कर दिया है। ये पूरी घटना अनंतनाग के कप्रन इलाके से सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम स्पॉट पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।

कैसे घटनी पूरी घटना?

अनंतनाग जिले के कप्रन जिले में आज उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब जंगल से रास्ता बटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। जैसे ही गांव के लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी लोग तेंदुए के पीछे टूट पड़े। तेंदुआ उसी दौरान एक दीवार फांद कर सीआरपीएफ के कैंप में घुस गया और वहां सीआरपीएफ के एक जवान को घायल कर दिया।

तेंदुए को ट्रैंक्लाइज करने की कारवाई शुरू 

CRPF कैंप में तेंदुए के हमले की इस घटना के बाद वन्यजीव विभाग की टीम स्पॉट पर पहुंची और तेंदुए को ट्रैंक्लाइज करने की कारवाई शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से काले भालू और तेंदुए खुराक की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इसके कारण न सिर्फ मानव संघर्ष की घटनाओ में इजाफा हुआ है, बल्कि रिहायशी इलाकों में दहशत भी बढ़ गई है।

अधिकारियों ने क्या  बताया?

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने अपेडट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि जब जवान मेस में नाश्ता कर रहे थे तभी तेंदुआ उनके कैंप में घुस आया। जवान पर हमला करने के बाद तेंदुआ पास के जंगल की ओर भाग गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायल जवान को पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।

ये भी पढ़ें- J&K: कुपवाड़ा में कैसे आया PIA मार्क वाला गुब्बारा? बारामूला में भी पाकिस्तान झंडा मिलने से हड़कंप

जम्मू: बच्चे को कूड़े के ढेर में मिला चाइनीज टेलीस्कोप, मच गया हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement