1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: डोडा में चल रही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़, मारे गए 2 आतंकी

VIDEO: डोडा में चल रही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़, मारे गए 2 आतंकी

 Reported By: Manish Prasad Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 26, 2024 10:56 am IST,  Updated : Jun 26, 2024 11:38 am IST

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके में 3 से 4 आतंकियों को घेर रखा है। खबर आ रही की 2 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया है।

डोडा में चल रही...- India TV Hindi
डोडा में चल रही सुरक्षा बलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ (प्रतिकात्मक फोटो) Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये मुठभेड़ डोडा जिले के गंडोह के सिनू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 3 से 4 आतंकवादियों के फंसे होने की खबर हैं। जानकारी के मुताबिक, डीआईजी डीकेआर के खुफिया आधार पर सफलता मिली है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

सुबह शुरू हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दो आतंकवादी हमलों के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह करीब 9.50 बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में 3-4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है। डीआईजी डीकेआर के खुफिया आधारित अभियान के कारण ही पाकिस्तानी आतंकवादियों का समूह गंडोह, डोडा जिले में फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

पहले घायल हुए थे 7 जवान

गौरतलब है कि 11 जून को चत्तरगल्ला में एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इन दोहरे हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया और जिले में घुसपैठ कर सक्रिय 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत गांव में अभियान चलाया, लेकिन छिपे हुए आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सिन्नू जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को घेर लिया जहां दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहीं, एसएसपी डोडा जावेद इकबाल ने बताया, "मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।"

(इनपुट- राही कपूर)

ये भी पढ़ें:

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जाने से पहले जान लें कैसी है इस बार की व्यवस्था

वकील की हत्या के आरोप में कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।