1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, बर्फ से ढकी दिखी घाटी

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, बर्फ से ढकी दिखी घाटी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 06, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 01:33 pm IST

कश्मीर के कई इलाकों में तापमान 0 से नीचे पहुंच गया। पहाड़ों और सड़कों में बर्फ जम गई है। कश्मीर के कई इलाको में आने वाले दिनों बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेते पर्यटक- India TV Hindi
कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेते पर्यटक Image Source : PTI-FILE PHOTO

कश्मीर में पारा रोज का रोज गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ बर्फबारी भी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया, जबकि घाटी के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही। कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ बर्फ से ढके हुए दिखाई दिए। 

तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे 

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार रात घाटी में अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली। 

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

शुक्रवार रात को कश्मीर में तापमान में गिरावट आई। इससे कड़ाके की ठंड का दौर लौट आया।  शुक्रवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है। घाटी के प्रवेशद्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

नीबल शहर में पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 

दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा जिले के कोनीबल शहर में पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। 

आने वाले दिनों बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने 6 और 7 दिसंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, जबकि 8 दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।