1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, खुफिया जानकारी पर सेना का एक्शन

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, खुफिया जानकारी पर सेना का एक्शन

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 20, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 06:14 pm IST

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के एक्स हैंडल पर बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। चेरजी टॉप पर आतंकियों से सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Kishtwar encounter- India TV Hindi
किश्तवाड़ में एनकाउंटर Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। यह एनकाउंटर किश्तवाड़ के चेरजी टॉप और दच्छन सुबलोटन टॉप पर हो रहा है। सेना की तरफ से बताया गया कि विशेष इनपुट मिलने पर सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरी किया था। चेरजी टॉप और दच्छन सुबलोटन टॉप पर सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों का सामना हुआ। सैनिकों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चुनौती दी और आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। सेना की तरफ से इसे ऑपरेशन चेरजी नाम दिया गया है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के एक्स अकाउंट पर इस मुठभेड़ को लेकर जानकारी दी गई। एक्स पोस्ट में लिखा गया "ऑपरेशन चेरजी, विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना ने किश्तवाड़ सेक्टर के हदल गाल इलाके में एक अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है और अभियान अभी जारी है।"

किश्तवाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ 

मुठभेड़ रविवार को किश्तवाड़ जिले के एक जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह संक्षिप्त मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब पुलिस ने भारतीय सेना की सहायता से दच्छन और नागसेनी के बीच स्थित खानकू जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।

आतंकियों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक मुठभेड़ जारी रही, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए तलाश अभियान जारी है।

(जम्मू से राही कपूर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

NDA की सरकार बनने पर कौन होगा बिहार का CM? अपने जन्मदिन पर नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने दिया जवाब

Exclusive: चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में एक और CCTV आया सामने, पहली बार छठे शूटर का साफ चेहरा दिखा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।