1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Kishtwar Election Result 2024: किश्तवाड़ सीट पर भाजपा की शगुन परिहार को मिली जीत, NC उम्मीदवार की हार

Kishtwar Election Result 2024: किश्तवाड़ सीट पर भाजपा की शगुन परिहार को मिली जीत, NC उम्मीदवार की हार

 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 07:49 pm IST

Kishtwar Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर की किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार ने 521 वोटों से जीत हासिल की है।

Kishtwar Election Result 2024 Live- India TV Hindi
किश्तवाड़ विधानसभा चुनाव परिणाम। Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज 8 अक्टूबर को सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि करीब 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। इस चुनाव में किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र को हॉट सीट का दर्जा दिया गया है। राजनीतिक दलों से लेकर आम लोगों तक की नजरें इस सीट के परिणाम पर टिकीं हुई है। आपको बता दें कि इस सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने जीत हासिल कर ली है।

शगुन परिहार को मिली जीत

किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार शगुन परिहार ने 521 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। शगुन परिहार को कुल 29053 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू रहे जिन्हें 28532 वोट मिले। वहीं, पीडीपी के फिरदौस अहमद टाक को 997 वोट मिले हैं। 

किसके बीच था मुकाबला?

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पहले चरण में 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी। किश्तवाड़ सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हैं क्यों यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) की ओर से दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू , जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की ओर से फिरदौस टॉक और भारतीय जनता पार्टी (BJP)  की शगुन परिहार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। इनके अलावा 1 बसपा का और 4 अन्य उम्मीदवार भी था।

क्या है किश्तवाड़ का चुनावी इतिहास?

2014 के विधानसभा मे BJP के सुनील कुमार शर्मा ने 2,852 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 45.37 % वोट शेयर के साथ 28,054 वोट मिले थे। उन्होंने JKN के सज्जाद अहमद किचलू को हराया था, जिन्हें 25,202 वोट (40.76 %) मिले थे। 2008 के विधानसभा चुनाव में सज्जाद अहमद किचलू ने इस सीट से जीत हासिल की थी। किचलू को 37.48 % वोट शेयर के साथ 19,248 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार सुनील कुमार को 16,783 वोट (32.68 %) मिले। सज्जाद अहमद किचलू ने सुनील कुमार को 2,465 वोटों के अंतर से हराया था। इस सीट से सबसे ज्यादा बार नेशनल कॉन्फ्रेंस 6 बार जीत दर्ज कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।