1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. रियासी आतंकी हमले में शहीद बस कंडक्टर की बहन को मिला नियुक्ति पत्र, LG मनोज सिन्हा ने सौंपा

रियासी आतंकी हमले में शहीद बस कंडक्टर की बहन को मिला नियुक्ति पत्र, LG मनोज सिन्हा ने सौंपा

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 27, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 01:36 pm IST

रियासी आतंकवादी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता और समर्थन देने का भरोसा दिया।

आतंकी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन को मिला नियुक्ति पत्र- India TV Hindi
आतंकी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन को मिला नियुक्ति पत्र

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने गुरुवार को रियासी आतंकवादी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन रेणु शर्मा को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि रियासी निवासी अर्जुन शर्मा तीर्थयात्रियों को ले जा रही उस बस के कंडक्टर थे, जिस पर 09 जून, 2024 को आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में अर्जुन शर्मा शहीद हो गए थे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से शहीद के परिवार को हर संभव सहायता और समर्थन देने का भरोसा दिया।

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बस चालक की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा था। एक समारोह में रियासी के बस चालक विजय कुमार की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।

9 जून को हुई थी आतंकी घटना

बता दें कि आतंकवादियों ने 09 जून की शाम शिवखोड़ी मंदिर से कटरा जा रही बस पर गोलीबारी की थी। आतंकी हमले के कारण बस फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी और इस घटना में विजय कुमार (40), सह चालक अरुण कुमार (19) और 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 41 अन्य घायल हो गए थे।

बस में तीर्थयात्री थे सवार

यह घटना रियासी जिले के पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास हुई थी। निजी बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। विजय कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां हैं।

रियासी में बस पलटने से 30 लोग घायल

एक अन्य खबर में, बीते दिनों रियासी में एक मिनी बस के पहाड़ी सड़क पर पलट जाने से 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। यह दुर्घटना तारा मोड़ के निकट उस समय हुई जब बस राजौरी जिले के मुघला से रियासी के पौनी जा रही थी। दुर्घटना में 22 महिलाओं समेत 30 यात्री घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें-

'डंकी रूट' पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, पकड़े जाने पर एजेंट की खैर नहीं

पत्नी मायके गई, इधर शख्स ने अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।