1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी मायके गई, इधर शख्स ने अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी

पत्नी मायके गई, इधर शख्स ने अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 27, 2025 11:22 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 11:47 am IST

शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी- India TV Hindi
शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सनकी शख्स ने अपने चार नाबालिग बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शख्स की पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की है।

पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लिया

फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वारदात को इसी गांव के रहने वाले राजीव ने अपने घर में अजाम दिया। राजीव ने अपने चार बच्चे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है, की हत्या कर दी।

सभी बच्चे नाबालिग, इनमें एक लड़का था

जानकारी के मुताबिक, देर रात किसी समय राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था।

बाबा ने पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी देखी 

सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जो नजारा देखा तो उनकी रूह कांप गई। वहां उनके चार पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- अंकित जौहर)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: इंस्टाग्राम पर बातचीत, मेले में मुलाकात, लड़की इंटर में फर्स्ट डिविजन, लड़का करता है मजदूरी; मंदिर में रचाई अनोखी शादी

'डंकी रूट' पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, पकड़े जाने पर एजेंट की खैर नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।