1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Lok Sabha Election Result 2024: उमर अब्दुल्ला ने मानी हार, तिहाड़ में बंद निर्दलीय प्रत्याशी ने बारामूला से हराया

Lok Sabha Election Result 2024: उमर अब्दुल्ला ने मानी हार, तिहाड़ में बंद निर्दलीय प्रत्याशी ने बारामूला से हराया

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 04, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 02:53 pm IST

उमर अब्दुल्ला को बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव हराने वाला राशिद शेख टेरर फंडिग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

उमर अब्दुल्ला चुनाव हारे।- India TV Hindi
उमर अब्दुल्ला चुनाव हारे। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हार झेलनी पड़ी है। उमर अब्दुल्ला को निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख ने हरा दिया है। आपको बता दें कि राशिद शेख टेरर फंडिग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 

क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

उमर अब्दुल्ला ट्वीट किया और कहा- "मुझे लगता है कि होनी को स्वीकार करने का समय आ गया है। उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए इंजीनियर रशीद को बधाई। मुझे विश्वास नहीं है कि उनकी जीत से जेल से उनकी रिहाई में तेजी आएगी और न ही उत्तरी कश्मीर के लोगों को वह प्रतिनिधित्व मिलेगा जिसका उन्हें अधिकार है, लेकिन मतदाताओं ने अपनी बात रखी है और लोकतंत्र में यही सब मायने रखता है।"

राशिद को 2019 में गिरफ्तार किया गया था

इंजीनियर राशिद फिलहाल टेरर फंडिंग मामले में नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह राज्य की हंदवाड़ा के सीट के पूर्व विधायक हैं। उनको साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था। राशिद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया था, जिससे वह आरोपों का सामना करने वाले पहले मुख्यधारा के राजनेता के रूप में चिह्नित हुए। 

इंजीनियर राशिद की जीत की घोषणा अभी बाकी है। हालांकि, आपको बता दें कि बारामूला लोकसभा सीट पर इंजिनीयर राशिद को अबतक 3,43,953 मिल चुके हैं। इस सीट पर दूसरे स्थान पर उमर अब्दुल्ला हैं। उन्हें 1,86,890 वोट हासिल हो चुके हैं। यानी राशिद 1,57,063 वोटों से आगे हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।