1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के मंत्री ने की तांगे की सवारी, PM मोदी की अपील का किया समर्थन; देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के मंत्री ने की तांगे की सवारी, PM मोदी की अपील का किया समर्थन; देखें VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Amar Deep
 Published : May 16, 2026 01:01 pm IST,  Updated : May 16, 2026 01:01 pm IST

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने तांगे की सवारी की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील का समर्थन किया। उन्होंने भी लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की।

मंत्री सतीश शर्मा ने की तांगे की सवारी। - India TV Hindi
मंत्री सतीश शर्मा ने की तांगे की सवारी। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों ने ईंधन के कम खपत की अपील की है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने एक अनोखी पहल ही है। उन्होंने पीएम मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ के तहत कश्मीर में तांगे की सवारी की। इतना ही नहीं मंत्री सतीश शर्मा ने तांगे की सवारी का एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी चर्चा में है। इस दौरान सतीश शर्मा ने पर्यटकों और आम लोगों ने ईंधन बचन की पहल का समर्थन करने की अपील की। 

मंत्री ने की तांगे की सवारी

दरअसल, जम्मू और कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को मोदी सरकार के “पेट्रोल बचाओ अभियान” के तहत कश्मीर में पारंपरिक तांगे की सवारी की। इस दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और इसे शेयर किया। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने ईंधन संरक्षण और मितव्ययिता उपायों को बढ़ावा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए, मंत्री सतीश शर्मा ने लोगों से वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने और ईंधन बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए परिवहन के पारंपरिक साधनों को अपनाने की अपील की।

पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन

कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि तांगे जैसी पारंपरिक परिवहन प्रणालियां पेट्रोल की खपत को कम करने और कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने लोगों से मितव्ययिता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और ईंधन बचत पहलों का समर्थन करने का आग्रह किया। सवारी के दौरान, मंत्री ने कहा कि उन्हें पर्यटन के चरम मौसम में यात्रा के पारंपरिक साधन का अनुभव करके खुशी हुई और उन्होंने जम्मू और कश्मीर आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया। बता दें कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के अधिकतम उपयोग और अनावश्यक खर्चों में कमी लाने की अपील के बाद देशव्यापी मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण के आह्वान के बीच आई है।

यह भी पढ़ें-

यूपी में आंधी तूफान ने छीनी 111 जिंदगियां, योगी सरकार बनी सहारा; 24 घंटे में पहुंचाई सहायता राशि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।