1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में आंधी तूफान ने छीनी 111 जिंदगियां, योगी सरकार बनी सहारा; 24 घंटे में पहुंचाई सहायता राशि

यूपी में आंधी तूफान ने छीनी 111 जिंदगियां, योगी सरकार बनी सहारा; 24 घंटे में पहुंचाई सहायता राशि

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : May 16, 2026 11:22 am IST,  Updated : May 16, 2026 11:22 am IST

यूपी में बीते दिनों हुई आंधी-बारिश की वजह से अलग-अलग जिलों में 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं सीएम योगी ने सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए, जिसके बाद 24 घंटे में प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई।

पीड़ित परिवारों के लिए सहारा बनीं योगी सरकार। - India TV Hindi
पीड़ित परिवारों के लिए सहारा बनीं योगी सरकार। Image Source : PTI/FILE

लखनऊ: यूपी में आंधी-बारिश की वजह से बीते दिनों 111 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में आंधी-तूफान से बेसहारा हुए परिवारों के लिए योगी सरकार सहारा बनी है। आंधी-तूफान से उजड़े 11 परिवारों के लिए सीएम योगी ने तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद 24 घंटे के अंदर आंधी-बारिश से प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके लिए सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी खुद प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और सहयता प्रदान की। प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।  

प्रदेश भर में 111 लोगों की मौत

दरअसल, यूपी के कई जिलों में बीते दिनों तेज तूफान और भारी बारिश देखने को मिली। इस दौरान तेज आंधी-तूफान की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में प्रदेश भर में 111 लोगों की मौत भी हो गई, जबकि करीब 72 लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद योगी सरकार प्रभावित लोगों का सहारा बनी है। सीएम योगी की अपील पर 75 जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने तत्काल प्रभावित लोगों से मुलाकात की और इलाके का दौरा किया। इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि भी वितरित की गई। 

24 घंटे में पहुंचाई सहायता राशि

जानकारी के मुताबिक 24 घंटे के अंदर आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को योगी सरकार की तरफ से कुल 5 करोड़ रुपये सहायता राशि प्रदान की गई है। इसमें प्रभावित परिवारों को प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने खुद जाकर 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी। सीएम योगी के निर्देश पर 111 प्रभावित परिवारों को यह सहायता राशि सौंपी गई है। वहीं सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों से संवाद भी कर रहे हैं। सीएम योगी ने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन होगा सारा काम; यहां जान लें सभी जरूरी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।