1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में मस्जिद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज कर कहा- जो भी है, बचेगा नहीं

जम्मू कश्मीर में मस्जिद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज कर कहा- जो भी है, बचेगा नहीं

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 26, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 12:40 pm IST

पुलिस ने मामला दर्ज कर कहा है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सरकार से कोई सुविधा या मदद नहीं मिलेगी।

Jammu kashmir- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारी Image Source : X

जम्मू कश्मीर के दादसरा में गुरुवार रात कुछ अराजक तत्वों ने एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। त्राल में असमाजिक तत्वों ने स्थानीय धार्मिक स्थल का अपमान किया। खिड़कियों को तोड़ दिया और कुरान को उसकी तय जगह से उठाकर कहीं और रख दिया। कुरान को उसकी तय जगह से हटाने का तरीका भी अपमानजनक था। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को संदेह है अराजक तत्वों ने क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया होगा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा करने वाले और इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों को सजा दी जाएगी। इन सभी लोगों के खिलाफ कानून का सख्ती से इस्तेमाल किया जाएगा। 

नहीं मिलेगा सरकारी लाभ

पुलिस ने यह भी साफ किया है कि यह काम करने वाले और आरोपियों का साथ देने वाले छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें कोई सुख सुविधा नहीं मिलेगी। इन लोगों ने शांति भंग करने के लिए धर्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की है। इसेक साथ ही कुरान का अपमान किया है। इन लोगों को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी। सरकारी नौकर भी नहीं दी जाएगी। इनके लाइसेंस और परमिट भी रद्द कर दिए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में जोरदार मतदान

शुक्रवार को जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदान किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कतार में खड़े होकर शातिपूर्वक मतदान कर रहे हैं। कतार काफी लंबी है, लेकिन पूरे इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है। मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मतदान केंद्र में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार मतदान हो रहा है। यहां लंबे समय तक आतंकी गतिविधियों के चलते माहौल तनावपूर्ण रहा है। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव के पास कितनी है संपत्ति, चुनावी एफिडेविट में बताया, पत्नी और बैंक से ले रखा है कर्ज

डिंपल यादव के 'मंगलसूत्र' वाले बयान पर अलका राय का पलटवार, कहा- मुख्तार-अतीक ने छीना कई बहनों का सुहाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।