1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. राजौरी में आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाभोड़, IED बैटरियां, बैग और दूरबीन समेत संदिग्ध सामग्री बरामद

राजौरी में आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाभोड़, IED बैटरियां, बैग और दूरबीन समेत संदिग्ध सामग्री बरामद

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 11, 2026 11:45 pm IST,  Updated : May 11, 2026 11:49 pm IST

राजौरी में पुराने आतंकी ठिकाने के भंडाफोड़ के दौरान कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। इसमें आईईडी बैट्री, दूरबीन और डायरियों के कवर भी शामिल हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उस दौर की सामग्री बरामद की है, जब आतंकवाद चरम पर था। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे।

सारा-सिमली गली इलाके में हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सामग्रियों में आईईडी की बैटरियां और दूरबीन शामिल हैं। दारहल क्षेत्र के सारा-सिमली गली इलाके में पुलिस के विशेष अभियान दल (SOG) के तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई। 

बरामदगी में कुछ डायरी कवर भी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सामान में 5 आईईडी बैटरियां, दो पुराने बैग, एक दूरबीन, दो सिरिंज, शेविंग ब्लेड और कुछ डायरी कवर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि यह बरामद सामग्री उस दौर की है, जब आतंकवाद चरम पर था। 

कठुआ में ड्रग तस्करों के गिराए गए मकान

वहीं, दूसरी ओर जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को कठुआ जिले में नशा-रोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के तस्करों के तीन मकान ध्वस्त कर दिए। ध्वस्त की गई इमारतें राजबाग के कोरेपुन्नू इलाके में राज्य सरकार की ज़मीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। 

ध्वस्त की गई संपत्तियों की कीमत 1 करोड़ के करीब

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कठुआ जिले के मरहीन तहसील के कोरेपुन्नू निवासी लियाकत अली उर्फ 'लियाकतु' और उसके भाइयों गग्गू दीन व शम दीन की संपत्तियों पर की गई। उनके अनुसार, आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 16 मामलों में शामिल हैं। ध्वस्त की गई संपत्तियों का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

VIDEOS: कश्मीर में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसे थे पर्यटक, देवदूत बनकर पहुंचे इंडियन आर्मी के जवान

'देश की जनता समय आने पर उत्तर जरूर देगी', पीएम मोदी को लेकर सपा सांसद के विवादित बयान पर भड़के सीएम योगी

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।