1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भारत के उधमपुर, कठुआ और पुंछ आर्मी कैंप को टार्गेट करने की कोशिश, आसमान पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

भारत के उधमपुर, कठुआ और पुंछ आर्मी कैंप को टार्गेट करने की कोशिश, आसमान पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 09, 2025 09:56 pm IST,  Updated : May 09, 2025 11:25 pm IST

पाकिस्तान ने आज भारत के तीन आर्मी कैंप को टारगेट करने की कोशिश की है। ये तीनों आर्मी कैंप जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं। भारतीय सेना दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देने में लगी हुई है।

भारतीय सेना- India TV Hindi
भारतीय सेना Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान ने आज भारत के तीन आर्मी कैंप को टारगेट करने की कोशिश की है। ये तीनों आर्मी कैंप जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं। पाकिस्तान द्वारा भारत के उधमपुर, कठुआ और पुंछ आर्मी कैंप को ड्रोन से टारगेट किया गया है। भारत के आर्मी कैंपों पर हुए ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है।

भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब 

आर्मी कैंप को टार्गेट करने की कोशिश के बीच जम्मू एयरपोर्ट के पास फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं। पूरे इलाके में ब्लैकआउट है। भारतीय सेना पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन हमलों को किया नाकाम

भारत ने कल और आज एक बार फिर भारत के कई शहरों में ड्रोन अटैक किए हैं। भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (S-400, आकाश तीर) ने अधिकांश पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम किए हैं। 

कल हुए ड्रोन हमलों से नहीं हुआ नुकसान

भारतीय सेना ने आज बताया कि भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के 300 से 400 की संख्या में ड्रोन हमलों को नाकाम किया है। भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू, जैसलमेर समेत कई जिलों में हुए ड्रोन हमलों से हमलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।