1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुंछ और राजौरी में पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी PTI के मिले झंडे, इलाके में मचा हड़कंप

पुंछ और राजौरी में पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी PTI के मिले झंडे, इलाके में मचा हड़कंप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 28, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 10:46 pm IST

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के झंडे सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बरामद किए गए।

पाकिस्तानी झंडा - India TV Hindi
पाकिस्तानी झंडा Image Source : IANS

अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के झंडे बरामद किए गए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ लिखा हुआ झंडा और साथ में कुछ गुब्बारे मिले। इसके बाद क्षेत्र में हड़ंकप मच गया। यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत नजदीक है। 

गुब्बारों से बंधे झंडे किए गए बरामद

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के भिंबर गली सेक्टर में मिडिल स्कूल सरुला में गुब्बारों से बंधे झंडे देखे गए और पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया। राजौरी जिले के लाम इलाके से पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज और पीटीआई के झंडे के साथ बहुरंगी गुब्बारे भी बरामद किए गए। सूत्रों ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ये झंडे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हवा में छोड़े गए थे या पुंछ और राजौरी जिलों के भीतर कहीं से।

पहले भी इस तरह के गुब्बारे देखने को मिले हैं

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से पहले भी कई बार इस तरह के गुब्बारे देखने को मिले हैं। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों को इस प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं के आने की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए पहले भी कई बार जागरूक किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।