1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पाकिस्तान ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, बांदीपुरा से लश्कर के 3 मददगार गिरफ्तार

पाकिस्तान ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, बांदीपुरा से लश्कर के 3 मददगार गिरफ्तार

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 29, 2025 10:32 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 11:02 pm IST

पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। इसके अलावा बांदीपुरा से लश्कर के मददगार गिरफ्तार हुए हैं।

Pakistan - India TV Hindi
जम्मू के परगवाल सेक्टर में पाक ने तोड़ा सीजफायर Image Source : PTI/FILE

जम्मू: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि बांदीपुरा से लश्कर के मददगार गिरफ्तार हुए हैं।

भारत से घबराया हुआ है पाकिस्तान

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस उनके वतन भेज दिया गया है और सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत के मूवमेंट से डरा हुआ है। 

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करना ऐसे समय में काफी गंभीर मसला है, जब भारत किसी भी वक्त पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। आज ही पीएम मोदी ने देश की तीनों सेनाओं को पाकिस्तान के खिलाफ खुली छूट दी है और कहा है कि सेना अपने हिसाब से ये फैसला लें कि पाकिस्तान का क्या करना है।

पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग की

आज अपने आवास पर पीएम मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की जिसमें रक्षामंत्री, CDS, NSA अजित डोवल और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। इस बैठक में पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ जो चाहें, फैसले ले सकती हैं। पीएम मोदी ने अचानक ये हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमें देश की सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े अधिकारी मौजूद थे। 

लश्कर के मददगार गिरफ्तार

एक खबर ये भी है कि बांदीपुरा पुलिस को हाजिन इलाके में आतंकी संगठन लश्कर के कुछ ऑन ग्राउंड वर्करों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए बांदीपुरा पुलिस ने सीआरपीएफ 45 बटालियन और 13 आरआर सेना के साथ शाहगुंड नर्सरी में एक संयुक्त नाका स्थापित किया था। पुलिस पार्टी को देखकर कुछ लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें चतुराई से पकड़ लिया गया। 

पूछताछ करने पर इनकी पहचान शहजाद अहमद, दानिश अहमद और अथर इकबाल के रूप में हुई जो हाजिन के निवासी हैं और उन्होंने आगे कबूल किया कि वे आतंकी संगठन लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम कर रहे थे। उनकी व्यक्तिगत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चीनी हैंड ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री (अवैध हथियार और गोला-बारूद) बरामद की गई। इस संबंध में, पुलिस ने कहा कि एफआईआर संख्या 33/2025 के तहत धारा 18,23,39 यूएपी अधिनियम और 7/25 आईए अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन हाजिन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।