1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में आंतकियों की संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस, सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में आंतकियों की संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस, सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

 Published : Jan 11, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 07:19 pm IST

जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कनाचक में सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस हुआ है। सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकियों की संदिग्ध बातचीत ट्रेस हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में संदिग्ध सैटेलाइट फोन कम्युनिकेशन ट्रेस किया गया है। सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकियों की बातचीत ट्रेस से कई जानकारियां सामने आईं हैं।

महज एक KM की दूरी पर है इंटरनेशनल बॉर्डर

बताया जा रहा है ये इलाका इंटरनेशनल बॉर्डर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। बातचीत इंटरसेप्ट होने के तुरंत बाद सुरक्षाबल हरकत में आए और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

थुराया सैटलाइट उपकरण से लगाया गया पता

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए संचार का पता थुराया सैटलाइट उपकरण से लगाया गया, जिसके बाद जम्मू - कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया है। 

पूरे इलाके को घेरा गया

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित कानाचक, अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज एक किलोमीटर दूर है। पहले आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ के मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है। 

आंतकियों को किया जा रहा निष्क्रिय

सुरक्षा बलों ने जम्मू के पहाड़ी इलाकों समेत पूरे क्षेत्र में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे लगभग तीन दर्जन आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया जा सके। 

गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना है अलर्ट

अधिकारी ने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस के दौरान शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों के तहत ये सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।