1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. बांदीपोरा रोड पर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, इलाके को किया गया सील, बम निरोधक दस्ता मौके पर-VIDEO

बांदीपोरा रोड पर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, इलाके को किया गया सील, बम निरोधक दस्ता मौके पर-VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 28, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 03:08 pm IST

सोपोर-बांदीपोरा रोड को खाली करा लिया गया है। मौके पर सुरक्षाबल की टीम मौजूद है। बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तु की जांच में जुटी हुई है।

मौके पर सुरक्षाबल के जवान तैनात- India TV Hindi
मौके पर सुरक्षाबल के जवान तैनात Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को हड़कंप मच गया। सोपोर-बांदीपोरा रोड पर मंगनीपोरा केहमाह रोड के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली। इसके बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। स्थानीय प्रशासन और सेना को इसकी जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और मौके पर पहुंच गए।

बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

संदिग्ध वस्तु को पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी आम नागरिक को वहां से गुजरने के लिए साफ मना किया गया है। इलाके की घेराबंदी की गई है।

किया गया रूट डायवर्जन

संदिग्ध वस्तु का पता चलने के बाद बांदीपोरा पुलिस ने 27 असम राइफल्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर इलाके को तुरंत घेर लिया। सड़क पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इलाके से गुजरने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे उस रास्ते से जाने से बचें। कुछ देर के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है।

भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील

सूत्रों ने कहा कि इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बम निरोधक दस्ते द्वारा अपना आकलन पूरा करने तक सुरक्षा बल कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों से शांत रहने और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।