1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. छात्रा ने संबंध बनाने से किया इंकार तो शिक्षक ने फेल करने की दी धमकी, अब हुआ गिरफ्तार

छात्रा ने संबंध बनाने से किया इंकार तो शिक्षक ने फेल करने की दी धमकी, अब हुआ गिरफ्तार

 Published : Apr 20, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 06:57 pm IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में टीचर को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। आरोप है कि शिक्षक ने एक नाबालिग छात्रा को यौन संबंध बनाने के लिए कहा और उसके मना करने फेल करने की धमकी भी दी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह के एक शिक्षक को अरेस्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक पर आरोप है, कि उसने एक नाबालिग छात्रा को यौन संबंध बनाने की पेशकश की और उसके(छात्रा) मना करने पर उसे (छात्रा) आंतरिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में तैनात शिक्षक के खिलाफ 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

किसी को नहीं बताने की दी धमकी 

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को मैसेज भेजकर यौन संबंध बनाने के बदले पंजाब के एक कॉलेज में मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिलाने में मदद की पेशकश की और दावा किया कि वह पहले भी कुछ अन्य लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए, वरना वह उसे आंतरिक परीक्षा में फेल कर देगा। 

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भद्रवाह पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीकर में एक युवक को किडनैप कर मारपीट और यौन शोषण किया

राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर इलाके के 19 साल के एक दलित युवक ने आरोप लगाया है कि इस माह की शुरुआत में दो स्थानीय लोगों ने उसको किडनैप कर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। साथा ही युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसका यौन उत्पीड़न भी किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कथित तौर पर आठ अप्रैल को हुई थी। हालांकि बाद में परिवार को पता चलने पर इस बारे में 16 अप्रैल को FIR दर्ज करवाई गई। फतेहपुर के पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, "हमने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई गई है और बयान दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" 

(With PTI Input)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।