1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, गुफा में छिपे थे, सेना ने ग्रेनेड से उड़ाया

जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, गुफा में छिपे थे, सेना ने ग्रेनेड से उड़ाया

 Published : Feb 04, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 08:42 pm IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और किश्तवाड़ में बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में बुधवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए।

आतंकियों के पास से...- India TV Hindi
आतंकियों के पास से बरामद सामान। Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर में आज दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने एक सटीक हमले में, उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में एक गुफा वाले ठिकाने को उड़ा दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। इनमें पाकिस्तान का उनका टॉप कमांडर मावी भी शामिल था। तीसरा आतंकवादी किश्तवाड़ में मारा गया।

जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादी गुफा में छिपे हुए थे, जिन्हें सेना ने ग्रेनेड से विस्फोट कर उड़ा दिया। इस ऑपरेशन में जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया। वो इलाके में कई साल से सक्रिय था। उधर, किश्तवाड़ के ही चतरू इलाके में बुधवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियो के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें भी एक आतंकी को सेना ने ढेर कर दिया।

8 दिनों में पांचवीं मुठभेड़

पिछले 18 दिनों में चतरू क्षेत्र में यह पांचवीं मुठभेड़ है, क्योंकि सेना और पुलिस, जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रही है। किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की निरंतर खोज और उनके खात्मे के लिए घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान कई मुठभेड़ें हुई हैं।

सेना के व्हाइट नाइट कोर्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, ''एक आतंकवादी को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। अभियान जारी है।'' 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।