1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान; झारखंड में बनी बीजेपी सरकार तो लागू होगा NRC, बाहर जाएंगे घुसपैठिए

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान; झारखंड में बनी बीजेपी सरकार तो लागू होगा NRC, बाहर जाएंगे घुसपैठिए

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 07, 2024 11:22 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 11:30 am IST

शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जल्द ही आने वाला है। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो एनआरसी किया जाएगा और घुसपैठिए बाहर जाएंगे।

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान Image Source : PTI

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता रजिस्टर बनेगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द ही आने वाला है। 

शिवराज ने कहा कि यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है। बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी परिवर्तित हो रही है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदू आबादी भी प्रभावित हुई है।

सोरेन सरकार पर आरोप

शिवराज सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक की लालच में हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं यह देश के लिए बड़ा खतरा है। आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में रविवार को चुनाव समिति की बैठक की। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री एवं राज्य के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा भी शामिल हुए। बैठक के बाद भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस बार का चुनाव झारखंड की गरिमा और रोटी, बेटी और माटी (जमीन) के लिए है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है और महिलाओं से झूठ बोला है। चुनाव की रणभूमि तैयार है। हमारे योद्धा भी तैयार हैं। जब हमें राष्ट्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल जाएगी तो हम उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।