1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर सीएचओ बनीं अमीर महतो, सीएम सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर सीएचओ बनीं अमीर महतो, सीएम सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 Published : Aug 31, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 03:02 pm IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्रांसजेंडर अमिर महतो को भी नियुक्ति पत्र सौंपा है। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के बाद अमिर महतो ने संबलपुर नर्सिंग कॉलेज से एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई की

Jharkhand, CHO, transgender- India TV Hindi
ट्रांसजेंडर सीएचओ बनीं अमीर महतो Image Source : INDIA TV

झारखंड में पहली बार एक ट्रांसजेंडर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्रांसजेंडर अमिर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा है। अब इस राज्य में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की जिम्मेदारी संभालेंगी। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर की रहने वाली अमिर महतो को  सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। अमिर महतो की नियुक्ति के साथ ही झारखंड, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाद उन कुछ राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सरकारी विभागों में ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति का प्रावधान है। सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र सौंपा।

ट्रांसजेंडर के संघर्ष को मैं जानती हूं

झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रांसजेंडर अमिर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा। ओडिशा के संबलपुर नर्सिंग कॉलेज से एमएसएसी नर्सिंग किया है। इस दौरान अमिर महतो ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप में बहाली होगी। उन्होंने कहा की एक ट्रांसजेंडर के लिए संघर्ष क्या होता है वही जानती हैं । 

पढ़ाई कर आगे बढ़ने की कोशिश करें ट्रांसजेंडर

उन्होंने कहा की अस्पतालों में उनके द्वारा पुरुष और महिला मरीज के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा और उन्हें सेवा देने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडर होने पर कई शर्म नहीं आती न ही ईश्वर से कोई शिकायत है। उन्होंने ट्रांसजेंडर लोगों से अपील की है कि उन्हें भी पढ़ाई लिखाई कर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

संबलपुर नर्सिंग में एमएससी की पढ़ाई की

बता दें कि रिम्स से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के बाद अमिर महतो ने संबलपुर नर्सिंग कॉलेज से एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। उनके अंदर पढ़ाई को लेकर काफी ललक देखने को मिलती है। उनका मानना है कि पढ़ाई आगे भी जारी रहेगी और सीएचओ के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

सीएचओ पर स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियां: सोरेन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि सरकार ने व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 साल में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है। सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में काम करेंगे। ये सभी सीएचओ राज्य सरकार की एक ऐसी कड़ी बन रहे हैं, जहां उनके कंधों पर स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियां रहेंगी। 

(रिपोर्ट-मुकेश सिन्हा, रांची)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।