1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सड़क हादसे के बाद रिम्स में चल रहा था इलाज

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सड़क हादसे के बाद रिम्स में चल रहा था इलाज

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 29, 2024 10:04 am IST,  Updated : Nov 29, 2024 10:04 am IST

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा बीते दिनों सड़क हादसे का शिकार हुए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Birsa Munda descendant Mangal Munda who was injured in a road accident passed away at RIMS - India TV Hindi
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन Image Source : X/HEMANT SOREN

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद आज रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में मौत हो गई। बता दें कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका अस्पताल में इलाज जारी था। इस बीच गुरुवार की देर रात मंगल मुंडा ने रिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके भाई कानू मुंडा ने फेसबुक पर मंगल मुंडा के निधन का जानकारी साझा की। मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट किया और अपने बड़े भाई के निधन की सूचना साझा की। कानू मुंडा ने लिखा, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा मेरे बड़े भाई आज 29.11.2024 की रात को लगभग 12:30 बजे हमारे बीच नहीं रहे।’

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का अस्पताल में निधन

बता दें कि सड़क हादसे के बाद मंगल मुंडा को रांची स्थित रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका जारी था। इसके बाद मंगल मुडा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंगल मुंडा के परिजनों से भी बात की। इस दौरान हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से कहा कि मंगल मुंडा का बेहतर इलाज किया जाए साथ ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। 25 नवंबर की रात को बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का खूंटी में सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह घायल हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।