1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. ट्रक से टकरा कर शादी समारोह में जा रही बस पलटी, हादसे में 4 की गई जान, 10 घायल

ट्रक से टकरा कर शादी समारोह में जा रही बस पलटी, हादसे में 4 की गई जान, 10 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2025 01:42 pm IST,  Updated : May 29, 2025 01:45 pm IST

पलामू जिले में उस वक्त एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब शादी समारोह में जा रही एक तेज रफ्तार बस एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तरहसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर उस समय हुआ जब शादी समारोह में जा रही एक तेज रफ्तार बस एक ट्रक से टकराकर पलट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। मृतकों में चुंका गांव के निवासी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज गति को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

व्यक्ति की हत्या मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

एक अन्य खबर में रांची में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी सहित तीन व्यक्तियों को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रमेश उरांव की 19 मई को कांके थाना क्षेत्र स्थित उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, "उरांव की पत्नी तनु लकड़ा, उसके कथित प्रेमी शाहिद अंसारी और उसके सहयोगी सतीश बैठा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, एक कार और एक चाकू भी जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

पुणे में पकड़ा गया फर्जी 'आर्मी मैन', पास में मिला ऐसा-ऐसा सामान कि पूछिए मत

देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कहा- "CM के रूप में अपने 72 घंटे के कार्यकाल को कभी नहीं भूलूंगा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।