1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पूनम ने प्रेमी से की थी दूसरी शादी, अब पहाड़ पर मिली खून से लथपथ लाश, Ex हसबैंड ने गोली से उड़ाया

पूनम ने प्रेमी से की थी दूसरी शादी, अब पहाड़ पर मिली खून से लथपथ लाश, Ex हसबैंड ने गोली से उड़ाया

 Published : Feb 11, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 01:54 pm IST

झारखंड के चतरा जिले में एक 25 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना लव अफेयर और आपसी रंजिश से जुड़ी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के पूर्व पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी पूर्व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

दिल दहला देने वाली यह घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के गयघाट गांव की है। सोमवार की रात करीब 8 बजे, 25 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला। पूनम के वर्तमान पति योगेंद्र भुइयां ने आरोप लगाया है कि कुरखेता निवासी पूर्व पति किशोरी भुइयां ने रंजिश के कारण पूनम को बंदूक की गोली से निशाना बनाया।

2 बच्चों की मां थी पूनम

जानकारी के अनुसार, पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसका प्रेम संबंध योगेंद्र से हुआ था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी।

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी किशोरी भुइयां की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस हत्याकांड ने एक बार फिर चतरा में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी रंजिश के बढ़ते मामलों मीर्तिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(रिपोर्ट- संजीत मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

रील बनाने के चक्कर में फंदे से लटककर महिला की मौत, 4 साल की बेटी मोबाइल से रिकॉर्ड कर रही थी फांसी लगाने का सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।