1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बंगाल कॉन्स्टेबल पेपर लीक रैकेट ध्वस्त! 22 आरोपी गिरफ्तार, 272 कार्ड, 70 फोन जब्त

बंगाल कॉन्स्टेबल पेपर लीक रैकेट ध्वस्त! 22 आरोपी गिरफ्तार, 272 कार्ड, 70 फोन जब्त

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 30, 2025 07:25 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 07:25 pm IST

पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 272 कार्ड और 70 फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Police custody paper leak accused- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में पेपर लीक के आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में धनबाद पुलिस ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले की जांच सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव कर रहे हैं। जांच में पता चला है कि एक परीक्षा प्रणाली को हैक किया गया था और पटना से भी इस नेटवर्क का संबंध होने का संदेह है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है और उसके बयान के आधार पर पूरे मामले की तहकीकात जारी है। इस पूरे व्हाइट कॉलर नेटवर्क को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

एसपी सिटी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और एसएससी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पेपर लीक रैकेट का नेटवर्क बिहार के पटना, धनबाद, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों तक फैला है। इस मामले में कंप्यूटर हैकिंग के इल्जाम के साथ कई अभ्यर्थियों की भूमिका भी सामने आई है।

कॉल डिटेल से होंगे बड़े खुलासे

पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अब तक कई ठिकानों पर छापेमारी भी की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धनबाद पुलिस परीक्षा केंद्र के रिकॉर्ड, कॉल डिटेल आदि की जांच कर पूरी साजिश को उजागर करने की कोशिश में लगी है। कॉल डिटेल के जरिए कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस भर्ती परीक्षा से जुड़ा यह पेपर लीक मामला राजनीतिक और राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह पुलिस भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता को प्रभावित करता है। अधिकारियों का कहना है कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की धोखाधड़ी रोक जा सके। इस पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है।

(धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'चुनाव भारतीय वोटों से होगा, बांग्लादेशी या विदेशी वोटों से नहीं', SIR पर बोले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

झारखंड के जराईकेला में आईईडी ब्लास्ट होने से महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।