धनबाद और चास (बोकारो) में नगर निगम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से हुई। जानकारी के मुताबिक, पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 की गिनती की जा रही है। 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल (धनबाद निगम के लिए), 4 हॉल में 24 टेबल (चिरकुंडा के लिए)। वार्ड ग्रुपवार टेबल: 1-5 (11), 6-10 (11), 11-15 (9) आदि।
धनबाद में मतगणना शनिवार तक पूरी होने की संभावना
धनबाद नगर निकाय में मतगणना शनिवार तक पूरी हो सकती है क्योंकि वहां नौ चरणों की मतगणना होगी। मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के अधिकारियों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक धनबाद में 46.98 परसेंट वोटिंग हुई थी। शाम तक धनबाद में 4.22 लाख से ज़्यादा वोटरों ने वोट डाला था। सोमवार को धनबाद और बोकारो में नगर निगम चुनावों में वोटरों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कुछ पोलिंग स्टेशनों पर छिटपुट झड़पों के बावजूद पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बताया था।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद के मुताबिक, वार्ड पार्षदों और महापौर/अध्यक्षों के चुनाव के लिए सफेद और गुलाबी रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। बोकारो में मतगणना शुक्रवार तक पूरी होने की उम्मीद है। धनबाद नगर निकाय में मतगणना शनिवार तक पूरी हो सकती है क्योंकि वहां नौ चरणों की मतगणना होगी। उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव किसी राजनीतिक दल के चिन्ह पर नहीं लड़ा गया, लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है।