1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. घर में सड़ता रहा मां का शव, बेटा 3 दिन तक वहीं करता रहा आना-जाना; बेटी पहुंची तो खुला खौफनाक राज

घर में सड़ता रहा मां का शव, बेटा 3 दिन तक वहीं करता रहा आना-जाना; बेटी पहुंची तो खुला खौफनाक राज

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 23, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 04:24 pm IST

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में एक बेटे ने मामूली सी बात पर अपनी 55 वर्षीय मां उमा गोस्वामी की हत्या कर दी और 3 दिन तक सड़ चुकी लाश के साथ घर में ही रहा। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मृतका की बेटी को इसकी जानकारी दी।

मृतका और आरोपी बेटे की...- India TV Hindi
मृतका और आरोपी बेटे की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और फिर शव को घर के एक कमरे में छोड़कर कई दिनों तक उसी घर में रहता रहा। बेटी जब घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत काशिदा न्यू कॉलोनी की है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय उमा गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गोवर्धन गोस्वामी (34 वर्ष) के साथ काशिदा स्थित घर में रहती थीं। बताया जाता है कि गोवर्धन का स्वभाव काफी गुस्सैल था और वह अक्सर अपनी मां के साथ विवाद करता था।

लकड़ी के कुंदे से मां के सिर पर किया वार

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह घर में मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर गोवर्धन ने लकड़ी के कुंदे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कमरे को बंद कर दिया।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्गंध से हुआ मर्डर का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 से 21 सितंबर के बीच पड़ोसियों को घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने मृतका की बड़ी बेटी को सूचना दी। 21 सितंबर की रात बेटी और अन्य परिजन घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो घर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। एक कमरे में उमा गोस्वामी का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फोर्थ ग्रेड की स्टाफ थीं मृतका

पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो ये चौंकाने वाला था। मृतका का छोटा बेटा गोवर्धन उसके साथ रहता था, जबकि बड़ा बेटा गिरधारी दुमका गांव में। गोवर्धन गोस्वामी 3 दिन तक मां उमा गोस्वामी के शव के साथ ही रहा। इस दौरान वो काफी सामान्य तरीके से घर से बाहर आना जाना करता रहा। इस दौरान 54 साल की उमा गोस्वामी की लाश घर में ही पड़ी रही। उमा गोस्वामी घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फोर्थ ग्रेड की स्टाफ थीं।

पुलिस की कार्रवाई

मृतका की बेटी प्रमिला सिंह की शिकायत पर घाटशिला थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार निषाद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

इससे एक दिन पहले जमशेदपुर जिले से भी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां लव मैरिज के 3 महीने बाद रोज-रोज की लड़ाई के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

पुलिस थाने में जीजा की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराने वाला साला ही निकला कातिल, सामने आई हत्या की वजह

दरवाजा खटखटाया और फायरिंग शुरू… पति-पत्नी मौत, बेटा ICU में; बोकारो में डबल मर्डर से दहला पूरा इलाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।