1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की, नीचे उतरने के लिए थाना प्रभारी करते रहे मिन्नत

बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की, नीचे उतरने के लिए थाना प्रभारी करते रहे मिन्नत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 23, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 03:11 pm IST

झारखंड के बोकारो ज़िले में मंगलवार को एक 17 साल की लड़की 100 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने 22 साल के बॉयफ़्रेंड को जेल से रिहा करने की मांग की।

टावर पर चढ़ी लड़की- India TV Hindi
टावर पर चढ़ी लड़की Image Source : REPORTER

बोकारो में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। चंद्रपुरा में होमगार्ड जवान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोमिया में एक लड़की 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लड़की की मांग है कि रांची के उसके प्रेमी को तेनुघाट जेल से रिहा किया जाए, तभी वो नीचे उतरेगी। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर भी वो कूदने की धमकी दे रही है। मौके पर नेट बिछाया गया है।

मौके पर जुटी भीड़

जानकारी के अनुसार, बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने गिरने का हवाला देकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लड़की के प्रेमी को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

लड़की का कहना है कि रांची के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। लड़की की जिद है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाता, वो टावर से नीचे नहीं उतरेगी। उसने कूद जाने की धमकी भी दी है।

नीचे उतरने के लिए पुलिस कर रही अपील

सूचना पर ललपनिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं। वहीं, गोमिया थाना पुलिस भी पहुंच गई है। एहतियातन टावर के चारों ओर नेट बिछाया गया है। पुलिस लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। "सुबह से चढ़ी है। हम लोग चिल्ला रहे हैं बेटी उतर जाओ, पर मान नहीं रही। बोल रही है बॉयफ्रेंड को जेल से निकालो तभी उतरूंगी। "युवती को समझाने का प्रयास जारी है। ये वही युवती है जिसके अपहरण का केस परिजनों ने दिया था। रांची से बरामदगी के बाद आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई हुई है। खबर लिखे जाने तक लड़की मोबाइल टावर से नहीं उतरी थी। 

रिपोर्ट- मृत्युंजय, बोकारो

ये भी पढ़ेंः माओवादियों के नाम पर अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 6 लोगों को छुड़ाया, 2 गिरफ्तार

झारखंड राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस के साथ हो गया 'खेला', JMM-RJD पर लगाया आरोप, राजद का आ गया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।