Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. प्रेमिका ने भाई-बहन संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, बोरे में शव भरकर कुएं में फेंका; तीनों गिरफ्तार

प्रेमिका ने भाई-बहन संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, बोरे में शव भरकर कुएं में फेंका; तीनों गिरफ्तार

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Mar 10, 2026 02:45 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 03:15 pm IST

झारखंड में युवती ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को बोरे में भरकर एक कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को भी बरामद कर लिया गया है।

झारखंड में प्रेमिका...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV (FILE PHOTO) झारखंड में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में हत्या की एक घटना का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने हत्या के आरोप में दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान विजय कुमार दास (29) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक 24 फरवरी से ही लापता था, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। हालांकि विजय कुमार दास का शव 7 मार्च को रांची जिले के दलादली चौकी स्थित तेंगरिया गांव में एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और अब तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

शादी के लिए मना करने पर की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने के बाद 3 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसपी (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, "आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। विजय कुमार दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह मना कर रहा था। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई भूपेश बैठा (27) के साथ मिलकर दास की हत्या की साजिश रची।" एसपी (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा रोशनी ने ही विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बोरे में भरकर कुएं में फेंका शव

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद घटना को छिपाने के लिए उन्होंने शव को एक बोरी में भरा और बाइक पर लादकर तेंगरिया ले गए। यहां उन लोगों ने शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मुख्य आरोपी रोशनी देवी के घर से बरामद कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले; सामने आया VIDEO

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement