1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पत्नी से विवाद होने पर बाइक सहित कुएं में लगा दी छलांग, बचाने गए 4 लोग; सभी की मौत

पत्नी से विवाद होने पर बाइक सहित कुएं में लगा दी छलांग, बचाने गए 4 लोग; सभी की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 01, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 10:08 pm IST

कुएं से एक शख्स को निकालने के चक्कर में उसके साथ चार और लोगों की जान चली गई। शख्स ने पहले कुएं में छलांग लगाई, जिसे बचाने के लिए चार और लोग कुएं में उतर गए और सभी की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : LEXICA.ART

नए साल के मौके पर झारखंड के हजारीबाग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुएं में एक शख्स ने छलांग लगा दी, जिसे बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।

बचाने चार लोग कुएं में उतरे

घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग के चरही में उस दौरान यह घटना हुई जब सुंदर करमाली (27) नामक शख्स ने अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ हुए घरेलू विवाद के कारण कुएं में छलांग लगा दी। बिष्णुगढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी. एन. प्रसाद ने बताया, "करमाली गुस्से में आकर मोटरसाइकिल लेकर कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए चार अन्य लोग भी एक के बाद एक कुएं में उतर गए, लेकिन सभी की मौत हो गई।"

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल करमाली (26), विनय करमाली, पंकज करमाली और सूरज भुइयां (24) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि कुएं को ढक दिया गया है और उसके आस-पास आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गोली चलने से बच्ची घायल

वहीं, एक अन्य खबर में बीते दिनों झारखंड के गुमला जिले में बंदूक से गलती से गोली चल जाने से 8 साल की एक लड़की घायल हो गई। बीते मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे जंगली जानवरों और पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक गलती से चल गई, जिससे बच्ची घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने गांव जाकर लड़की के घर से बंदूक बरामद की। (भाषा इनपुट)

ये भी पढ़ें-

गढ़चिरोली में CM के सामने तारक्का सिदाम सहित 11 नक्सिलों ने किया सरेंडर, फडणवीस बोले- नक्सलवाद अब समाप्ति के करीब

बर्फ से ढकी इस जन्नत की तस्वीरें देख किसे घूमने जाने का नहीं करेगा मन, देखें PHOTOS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।