1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर भारी बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और आगजनी

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर भारी बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और आगजनी

 Published : Feb 26, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 03:23 pm IST

हजारीबाग के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें हैं। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है।

हजारीबाग में पथराव और...- India TV Hindi
हजारीबाग में पथराव और आगजनी Image Source : INDIA TV

हजारीबाग: हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें हैं। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है। 

कई लोग गंभीर रूप से जख्मी

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। 

पूरे गांव में कैंप कर रही पुलिस 

महाशिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड में आज दो गुटों को बीच हिंसक झड़क हुई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटना में कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों ओर से हालात तनावपूर्ण हैं। एएसपी समेत जिला बल मौके पर मौजूद है और हालात को शांत कराने में जुटा है।

क्यों हुआ विवाद?

बताया जाता है कि आज सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में वहां खड़ी बाइक्स को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल वहां हालात नियंत्रण में है। भारी पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।