1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड और बंगाल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, चलाईं कई समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

झारखंड और बंगाल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, चलाईं कई समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

 Published : Apr 28, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 12:06 pm IST

झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं हैं। गर्मी की छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने वाली है।

भारतीय रेलवे- India TV Hindi
भारतीय रेलवे Image Source : PTI

भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी हैं। इन ट्रेनों से गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को खास फायदा होगा, क्योंकि अब पश्चिम भारत से पूर्वी राज्यों की ओर जाना ज्यादा सुविधाजनक और कम भीड़भाड़ वाला हो जाएगा।

इन इलाकों के लोगों को मिली बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से गुजरात-महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र से झारखंड के धनबाद, कोडरमा, गढ़वा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा, आसनसोल, सांतरागाछी, दुर्गापुर के बीच अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, एसी और जनरल कोच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में घर लौटने वाले मजदूर, छात्र और परिवार आसानी से टिकट प्राप्त कर सकें।

धनबाद और आसनसोल तक पहुंचेंगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित गाड़ियों पर दबाव कम होगा और वेटिंग लिस्ट में भी काफी राहत मिलेगी। खासकर साबरमती, वटवा, उदना (सूरत) जैसे गुजरात-महाराष्ट्र के स्टेशनों से पूर्व की ओर जाने वाले रूट पर ये ट्रेनें राहत का काम करेंगी। कुछ ट्रेनें भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी होते हुए गाया, कोडरमा, धनबाद और आसनसोल तक पहुंचेंगी।

झारखंड-बंगाल के यात्रियों को सुविधा

महाराष्ट्र और गुजरात में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग इन राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। चुनाव के दौरान अब इन बंगाल के लोगों को घर जाने में काफी आसानी है। समर स्पेशल ट्रेनों की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। कुछ ट्रेनें अप्रैल के अंत तक और कुछ मई-जून में भी चलाई जाएंगी।

गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही मुख्य समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट सामने आई है।

मुख्य समर स्पेशल ट्रेनें

  • भावनगर–हावड़ा स्पेशल (09531/09532)
  • साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल (09421/09422)
  • वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल (09143/09144, 09079/09080)
  • उधना–दुर्गापुर स्पेशल (09175/09176 आदि)
  • नांदेड़–आसनसोल स्पेशल (07701/07702)
  • चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल (07580/07581 आदि)

नई घोषित समर स्पेशल ट्रेनें

  • साबरमती–आसनसोल स्पेशल (09435/09436)
  • सुल्तानपुर–डानकुनी स्पेशल (04250/04249)

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।