1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव: पहले चरण में हेमंत के इन 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, देखें लिस्ट

झारखंड चुनाव: पहले चरण में हेमंत के इन 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, देखें लिस्ट

 Published : Nov 13, 2024 08:01 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 08:51 am IST

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बुधवार को राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए की वोटिंग शुरू हो गई है।

झारखंड चुनाव- India TV Hindi
झारखंड विधानसभा चुनाव। Image Source : PTI

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर 2024 को दो चरणों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव में हेमंत सोरेन के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

हेमंत के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

डॉ रामेश्वर उरांव- मंत्री
सीट-लोहरदगा
पार्टी-कांग्रेस
 
बना गुप्ता- मंत्री
सीट-जमशेदपुर पश्चिम
पार्टी-कांग्रेस
 
दीपक बिरुवा- मंत्री
सीट-चाईबासा
पार्टी-JMM
 
रामदास सोरेन- मंत्री
सीट-घाटशिला
पार्टी-JMM
 
मिथिलेश ठाकुर- मंत्री
सीट-गढ़वा
पार्टी-JMM
 
बैद्यनाथ राम- मंत्री
सीट-लातेहर
पार्टी-JMM

683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 

झारखंड में पहले चरण में सीटों के लिए 73 महिलाओं सहित कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 43 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 सामान्य सीटें, 20 अनुसूचित जनजाति के लिए और छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। झारखंड की शेष 38 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

किस पार्टी के कितने कैंडिडेट मैदान में? 

 

  • JMM- 23
  • कांग्रेस- 17
  • RJD -   5

 

  • BJP- 36
  • AJSU-  4
  • JDU- 2
  • LJP- 1

पहले मतदान, फिर जलपान- पीएम मोदी

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!'

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: पहले चरण में 43 सीटों पर आज होगी वोटिंग, जानें कितने धुरंधर मैदान में

झारखंड की इन हॉट सीटों पर टिकी हैं सभी की निगाहें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।