Jharkhand Election Voting Live: झारखंड विधानसभा चुनावों के तहत सूबे की 81 में से 43 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। ईवीएम मशीनों को अब सील किया जा रहा है। राज्य में कुल 2 चरणों में मतदान होने हैं, और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस चरण में कुल 683 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 73 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस नेता अजय कुमार, जेडीयू नेता सरयू रॉय, बीजेपी नेता गीता कोड़ा और राज्यसभा सांसद महुआ माजी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा आज 10 राज्यों की कुल 31 विधानसभा सीटों पर और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी है।
झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।