1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गढ़ है सिल्ली, कभी नहीं जीती BJP, जानें पूरा समीकरण

Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गढ़ है सिल्ली, कभी नहीं जीती BJP, जानें पूरा समीकरण

 Published : Oct 22, 2024 11:03 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 11:03 am IST

सिल्ली विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं सिल्ली सीट का पूरा समीकरण।

sudesh mahto- India TV Hindi
सुदेश महतो Image Source : FILE PHOTO

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट को हॉट सीट का दर्जा दिया गया है। यह झारखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में आजसु पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस सीट के लिए दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को सिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच ही माना जा रहा है। इस बार सिल्ली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। आइए जानते हैं सिल्ली सीट का पूरा समीकरण।

सिल्ली का चुनावी समीकरण

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र झारखंड के 81 विधानसभा में एक है। यह झारखंड के रांची जिले में आता है। इस क्षेत्र में कुल 222931 (2 लाख 29 हजार 931) मतदाता हैं. इनमें 1,11,093 (1 लाख 11 हजार 93) पुरुष और 1,11,837 (1 लाख 11 हजार 837) महिला मतदाता हैं। एक थर्ड जेंडर वोटर भी सिल्ली में है।

राज्य गठन के बाद से कांग्रेस ने नहीं जीता चुनाव

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कभी लाल झंडा लहराता था। इस विधानसभा सीट पर पांच बार कांग्रेस, चार बार आजसू पार्टी और तीन बार सीपीएम को जीत मिली। कांग्रेस ने 1952, 1957, 1972,1985 और 1995 में जीत हासिल की। जबकि सीपीआई को 1977, 1980 और 1990 में जीत मिली। जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो 2000, 2005, 2009 और 2019 में सिल्ली से विजयी रहे।

हालांकि, झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से सीपीएम या कांग्रेस के प्रत्याशियों को कभी जीत का स्वाद चखने का मौका नहीं मिला है। अलग राज्य बनने के बाद अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 2 बार आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो यहां से चुनाव जीते हैं।

सिल्ली सीट पर 2019, 2014 का हाल

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो ने 83700 वोट लाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा देवी रही। उन्होंने 63505 वोट मिले जबकि भाकपा के विश्व देव सिंह मुंडा 2766 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अमित महतो ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 79704 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे आजसू पार्टी के सुदेश महतो रहे थे। उन्होंने 49929 वोट हासिल किए थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में कुल 44 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि शेष सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।