1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

 Reported By: Shoaib Raza, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 22, 2024 12:09 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 12:28 am IST

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अभी इस लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Jharkhand Assembly Elections- India TV Hindi
झारखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट Image Source : CONGRESS/X

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने फिलहाल 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने जामताड़ा से डॉक्टर इरफान अंसारी, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, हातिया से अजय नाथ सहदेव को टिकट दिया है। लोहरदगा से रामेश्वर उरांव को कैंडिडेट बनाया गया है।

झारखंड में बीजेपी पहले ही जारी कर चुकी है लिस्ट

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे। चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए गठबंधन के मुख्य घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। वहीं, सत्तारूढ़ 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर गतिरोध जारी था। इस बीच, कांग्रेस ने सोमवार रात कहा था कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। 

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो और झारखंड से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

सोमवार को हुई थी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक सोमवार शाम ही खत्म हुई थी। खबर सामने आई थी कि बैठक में महाराष्ट्र की 63 सीटों पर चर्चा हुई है। महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 23 अक्टूबर को आ सकती है। 

कांग्रेस को महा विकास अघाड़ी (MVA) में 110 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। बैठक में 63 नामों पर चर्चा हुई, जिसमें 50 नाम सिंगल है। हालांकि, हरियाणा से सबक लेते हुए पार्टी सिंगल नामों पर भी मंथन कर रही है। 10 से 12 ऐसी सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें एक से ज्यादा नाम है।

ये भी पढ़ें: 

यूपी: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत 

आरजी कर मेडिकल कॉलेज: जूनियर डॉक्टरों ने 17 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की, CM ममता से मुलाकात के बाद फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।