Chatra News: झारखंड के चतरा में हुई दुर्घटना में 4 किशोरों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार जानें चली गई। चारो किशोर थे। कार टकराने की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह हादसा चिरायतांड क्षेत्र में पिपरवार-तांडवा रोड पर हुई। किशोरों के जान गंवाने से उनके परिजन दुखी हैं।
हादसे में 4 नाबालिगों की मौत
पुलिस ने आगे बताया कि मृतक लड़के 14 से 17 साल की उम्र के थे। ये चारों नाबालिग बरडीह गांव के रहने वाले थे। हादसे खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। चार परिवारों के चिराग बुझ गए। इस मौके पर गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आए।
आमने-सामने हुई बाइक और कार की टक्कर
पिपरवार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि गुरुवार को रात को जब यह हादसा हुआ, तब कार बचरा से आ रही थी। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
3 किशोरों की मौके पर ही हो गई मौत
पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार 3 लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे किशोर ने आरआईएमएस-रांची ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद, ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। जिसके बाद, पुलिस को उन्हें समझाइश देनी पड़ी।
पुलिस ने की ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील
पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हम सभी लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर तय सीमा से ज्यादा रफ्तार में ना चलने की अपील करते हैं। सड़क पर संभलकर चलें, अपनी और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें।
ये भी पढ़ें- पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की 'सुनामी', 30 में से 27 वार्ड में हासिल की जीत; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट