1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड से किडनैप हुआ था बच्चा, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बरामद किया गया

झारखंड से किडनैप हुआ था बच्चा, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बरामद किया गया

 Published : Oct 10, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:26 pm IST

झारखंड के जमशेदपुर जिले से किडनैप किए गए एक 8 साल के बच्चे को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से छुड़ाया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

jharkhand kidnapping case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK

झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक 8 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया गया। इस बच्चे को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि 8 साल के बच्चे को गुरुवार को रामदास भट्टा इलाके से किडनैप कर लिया गया था। लेकिन आखिरकार पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। आइए जानते हैं पुलिस को कैसे मिली कामयाबी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बच्चे के परिवार को एक मजदूर ने जानकारी दी थी कि उसने बच्चे को शाम में एक आदमी के साथ जाते देखा था। इसके बाद परिवार ने अपने बच्चे की तलाश शुरू की। बच्चे के पिता ने बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक शख्स को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस बच्चे को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रवाना हुई।

पुलिस ने क्या बताया?

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिस जगह पर ये घटवा हुई वहां आसपास काम कर रहे मुर्शिदाबाद के कुछ निर्माण मजदूरों पर संदेह है कि उन्होंने लड़के को किडनैप कर लिया और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते उसे मुर्शिदाबाद में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम बच्चे को लेकर मुर्शिदाबाद से जमशेदपुर लौट रही है। पुलिस के मुताबिक, इस अपहरण का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

इधर, रांची में मुठभेड़

राजधानी रांची में शुक्रवार को पुलिस ने  मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से दो घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के होचर गांव के पास ठाकुरगांव रोड पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया- "पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। इसके बाद हमने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उनके दो साथी एक चार पहिया वाहन में उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य दो को पास के इलाके से पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से आठ पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच चल रही है।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- झारखंडः जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना पड़ा भारी, धरने पर बैठे

झारखंडः अविवाहित बेटी मां बनी तो पिता ने पार की हैवानियत की हदें, जज्जा-बच्चा को मारकर दफनाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।