आज भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमला का बदला ले लिया जिसके बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौर रही है। 22 अप्रैल को कुछ आतंकियों ने पहलगाम में घूमने गए लोगों को अपना निशाना बनाकर उनकी हत्या की थी और तभी से लोगों की एक ही मांग थी कि इस कायराना हरकत का ऐसा बदला लिया जाए कि सभी आतंकी लंबे समय तक याद रखे। आज आधी रात में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया और पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। सेना के इस ऑपरेशन पर झारखंड CM और राज्यपाल ने अपना रिएक्शन दिया है।
Related Stories
झारखंड सीएम और राज्यपाल ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर को पोस्ट किया है और इसके साथ कैप्शन में जय हिंद लिखा हुआ है। वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी अपने एक्स हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'भारत माता की जय, जय हिंद' लिखा हुआ है। इनके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है और यह अभियान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को करारा जवाब है।
पहलगाम हमले का लिया बदला
आज सेना ने जो ऑपरेशन चलाया वो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था। दरअसल पिछले महीने यानी अप्रैल में 22 तारीख को कुछ आतंकी पहलगाम पहुंचे और वहां घूम रहे पर्यटकों को अपने आतंक का निशाना बनाया। उस घटना में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए वहां पर सटीक हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की खबर आ रही है।
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद PM मोदी ने की सेना की तारीफ, जानें कैबिनेट की बैठक में क्या हुआ
...NO MORE: भारत ने इस बार पाकिस्तान के खिलाफ इतना सख्त एक्शन क्यों लिया? ये VIDEO देखकर समझ जाएंगे