1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के मिसाइल स्ट्राइक से कांपा पाकिस्तान, बोला- 'तनाव खत्म करने के लिए तैयार हैं'

भारत के मिसाइल स्ट्राइक से कांपा पाकिस्तान, बोला- 'तनाव खत्म करने के लिए तैयार हैं'

 Published : May 07, 2025 01:46 pm IST,  Updated : May 07, 2025 02:42 pm IST

भारत के मिसाइल स्ट्राइक से आतंक का आका पाकिस्तान कांप गया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान ने लगाई तनाव खत्म करने की गुहार।- India TV Hindi
पाकिस्तान ने लगाई तनाव खत्म करने की गुहार। Image Source : INDIA TV/AP

भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले करवाने वाला पाकिस्तान अब भारत के साथ तनाव को कम करना चाहता है। मंगलवार-बुधवार की देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से स्ट्राइक किया। इस हमले में पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित 9 आतंकी कैंप को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। इस हमले ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए हैं और अब वह भारत के साथ तनाव कम करने की बात कह रहा है।

तनाव खत्म करने के लिए तैयार- ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए तैयार है। ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा है कि अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान तनाव को समाप्त करने के लिए तैयार है। ख्वाजा आसिफ ने ये बयान भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक के कुछ ही घंटे बाद दिया है।

और क्या बोले ख्वाजा आसिफ?

ब्लूमबर्ग टेलीविजन के मुताबिक, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा। आसिफ ने कहा- ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे।’’

मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए

ऑपरेशन सिंदूर में जैश के आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। भारत के इस हमले में मसूद के 4 करीबियों की भी मौत हुई है। मसूद अजहर ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है। सने बताया है कि उसके परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश