1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पीएम मोदी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली में हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली में हुई मुलाकात

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 15, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 12:51 pm IST

झारखंड में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन।- India TV Hindi
पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन। Image Source : ANI

हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आपको बता दें कि इसी साल के आखिर में झारखंड में विधानसभा चुनाव का आयोजन संभव है। अब इस चुनावी सीजन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है। 

क्यों हुई मुलाकात?

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में पीएम आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की है। हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भी भेंट किया है। दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने X पर लिखा- "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।"

समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

झारखंड में विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय से दो महीने पहले अक्टूबर में कराए जा सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इसी समय होने हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट को अपडेट और रिवाइज करने की प्रक्रिया जिस शेड्यूल के तहत चल रही है, झारखंड में भी वही शेड्यूल फॉलो किया जा रहा है। इसी आधार पर झारखंड के चुनाव इन दोनों राज्यों के साथ कराए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

चुनाव आयोग की टीम ने किया दौरा

भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम ने 10 और 11 जुलाई को झारखंड का दौरा किया। वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और सभी 24 जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग कर वोटर लिस्ट रिवीजन और मतदान केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड की गठबंधन सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है, बीजेपी इनकी पोल खोलेगी', रांची में गरजे शिवराज सिंह चौहान

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात, कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।