1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. हेमंत सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

हेमंत सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 04, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 04:58 pm IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शाम को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हेमंत सोरेन- India TV Hindi
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हेमंत सोरेन Image Source : ANI

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शाम को शपथ दिलाई। इस दौरान उनके पिता शिबू सोरेन भी मौजूद थे। राज्यपाल के बुलावे पर हेमंत सोरेन 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ गुरुवार दोपहर राजभवन पहुंचे, जहां उन्हें औपचारिक नियुक्ति पत्र सौंपकर सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया। 

इसके पहले झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार शाम 7:15 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन ने नई सरकार के लिए दावा पेश करते हुए 45 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दिया था। 

तीसरी बार लिया सीएम पद की शपथ

यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लिए। सबसे पहली बार वह 2013 में सीएम बने थे। इसके बाद 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और वे दूसरी बार सीएम बने थे। हेमंत सोरेन झारखंड में सीएम पद की शपथ लेने वाले तीसरे नेता होंगे। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। 

गिरफ्तार होने से पहले दिया था इस्तीफा

31 जनवरी को ED ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जब हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी। पांच महीने बाद हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से बाहर आए और इसके छठे दिन ही गठबंधन ने चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर हेमंत सोरेन को सीएम बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।