1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड एग्जाम गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का करीबी मिथिलेश गिरफ्तार

झारखंड एग्जाम गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का करीबी मिथिलेश गिरफ्तार

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 14, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 10:39 pm IST

झारखंड के एग्जाम में गड़बड़ी के केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। CID ने मिथिलेश सिंह नाम के आरोपी को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया है। मिथिलेश, मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी बताया जा रहा है।

Mithilesh Singh Arrest- India TV Hindi
झारखंड एग्जाम गड़बड़ी के मामले में मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो)

झारखंड में पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी के मामले में CID का बड़ा एक्शन हुआ है। CID ने मिथिलेश सिंह नाम के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मिथिलेश सिंह को मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी बताया जा रहा है। मिथिलेश सिंह एग्जाम कराने वाली ICN इंडिया में काम करता था। मिथिलेश सिंह पर JSSC की CGL परीक्षा का पेपर लीक कराने का आरोप है।

एग्जाम रद्द होने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती में घोटाले के केस में अब तक 22 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है लेकिन इससे आंदोलन कर रहे छात्र संतुष्ट नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार जब तक सभी भर्तियों के एग्जाम रद्द करने का फैसला नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे छात्रों ने ऐलान किया है कि वो कल इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रांची में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अगर सरकार ने कल तक फैसला नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा।

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

दूसरी तरफ, झारखंड सरकार अब छात्रों से कोई बात नहीं कर रही, झारखंड का कोई मंत्री छात्रों के आंदोलन पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हेमंत सोरेन ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर माइन्स एंड मिनिरल्स बिल पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की। इस बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह के कानून बनाकर झारखंड के साथ अन्याय कर रही है। इससे झारखंड के राजस्व में कमी आएगी। आदिवासियों के हित प्रभावित होंगे। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी को भी लिखी चिट्ठी

हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी को भी चिट्ठी लिखी और केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध करने की अपील की। हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने ये कानून लागू किया तो झारखंड ऐसा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा क्योंकि झारखंड के लोगों के भाग्य का फैसला केंद्र सरकार नहीं कर सकती। झारखंड सरकार में मंत्री शिल्पी टिर्की ने कहा कि बीजेपी हमेशा झारखंड के खिलाफ काम करती है। अब ये हकीकत झारखंड के घर घर तक पहुंचाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।