1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, होली पर रहें सावधान, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

झारखंड में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, होली पर रहें सावधान, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

 Published : Mar 13, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 03:42 pm IST

झारखंड अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में कड़ी धूप लोगों के पसीने छुड़ाती दिख रही है। इस बार होली पर भी तेजी गर्मी होने वाली है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

jharkhand weather- India TV Hindi
झारखंड में लू का कहर Image Source : FILE PHOTO

रांची: झारखंड में होली के दौरान विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। कोल्हान और पलामू मंडलों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

होली पर कैसा रहेगा मौसम?

होली पर झारखंड का मौसम परेशान कर सकता है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान ज्यादा पानी और रंग खेलने से सेहत पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान पानी का लगातार सेवन करें। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘कोल्हान मंडल के लिए 14 मार्च को भीषण गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें तीन जिले सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ पलामू मंडल में मुख्य रूप से पलामू और गढ़वा जिलों में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। इन दो मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।’’

हीट के लिहाज से 4 दिन खतरनाक

आनंद ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली गर्म हवाओं के कारण अगले चार दिन झारखंड में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। झारखंड के डाल्टनगंज में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा और सामान्य से छह डिग्री अधिक था जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

लोगों को दी बाहर ना निकलने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को भीषण गर्मी के दौरान दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचने और पानी पीते रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें-

होली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी

होली और जुमा को लेकर यूपी में हाईअलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च; PAC की टुकड़ियां तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।